• Home
  • Blogging
    • WordPress
    • Blogger
  • SEO
  • Paise Kamaye
  • Adsense
  • Affiliate Marketing
  • Social Media
  • Web Hosting
  • WordPress Settings

Hindi Me Online

HindiMeOnline | SEO | Make Money Online Ki Jankari Hindi Me

Fiverr Gig का फ्री प्रमोशन कैसे करते हैं Order प्राप्त करने के लिए

11/11/2017 by Surendra Singh 4 Comments

जो लोग fiverr पर काम करके पैसे कमाना चाहते हैं उनके लिए ये जानकारी होना बहुत जरूरी होती है कि अपनी fiverr gig को free में promote कैसे करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस वेबसाइट पर काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें order न मिलने की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन अब में आपका काम और ज्यादा आसान करने वाला हूँ जिससे आपको आर्डर मिलने लगेंगे। क्योंकि में आपको कुछ ऐसी method बताने जा रहा हूँ जिन्हें follow करके आप अपनी fiverr गिग का फ्री promotion कर सकते हैं और order ले सकते हैं।

Fiverr Gig Ko Free Me Promote Karke Order Kaise Lete Hai

जो लोग इस साइट पर फ्रीलांसर का काम करते हैं वो प्रतिदिन हजारों रुपये की इनकम करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता कि कोई भी fiverr पर account बनाये और कुछ गिग्स बनाने के बाद उसे तुरंत आर्डर मिलने लगे। ऐसा किसी के साथ और कभी नहीं होता।

बल्कि होता ये है कि जितना आप अपनी गिग्स का प्रमोशन करेंगे उतने ज्यादा order मिलने के चांस बनते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको हमेशा प्रमोशन करना पड़े। ऐसा आपको तब तक करना है जब तक कि आपका सेलर लेवल new से level 1 नहीं हो जाता।

जब आपका seller level अच्छा हो जाएगा तो आपको किसी तरह के fiverr गिग को प्रमोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आपको ऑटोमेटिकली आर्डर मिलना स्टार्ट हो जाएंगे और प्रतिदिन इतने ज्यादा आर्डर मिलने लगेंगे जिन्हें कम्पलीट करने के लिए आपको दूसरे लोगों की भी मदद लेनी पड़ सकती है।

तो fiverr गिग का फ्री प्रमोशन करने का मकसद सिर्फ इतना होता है कि आपको कुछ order मिल जाएं जिन्हें कम्पलीट करके अपना seller level improve कर पाएं और कुछ earning भी हो पाए।

Read Also:

  • Fiverr  पर order लेने की Second method
  • Clicksor से दस हजार हर महिना कैसे कमायें
  • Bidvertiser से तीस हजार रुपये हर महीने कैसे कमाते हैं

अब में आपको वो methods बता देता हूँ जिन्हें fiverr gig free promotion के लिए use करना है जिससे आपको order मिलना स्टार्ट हो जाएं।

Fiverr Gigs को free में promote कैसे करें?

वैसे तो गिग को फ्री प्रमोट करने के लिए बहुत सारे तरीके हैं लेकिन में यहाँ आपको सिर्फ उन तरीकों के बारे में बताउँगा जो बहुत इफेक्टिव हैं और जिनसे जल्दी order मिलते हैं।

1.   YouTube: आप अपनी गिग्स को YouTube पर प्रमोट करने के लिए एक बढ़िया सा चैनल बना सकते हैं और अपनी fiverr gigs के बारे में वीडियो बनाकर डाल सकते हैं।

यदि आप अपना YouTube channel नहीं बनाना चाहते तो आप दूसरों के YouTube videos पर comment करके अपने गिग के बारे में बता सकते हैं। लेकिन ध्यान ये रखना है कि सिर्फ उन्हीं वीडियो पर कमेंट करना है जो आपकी गिग से रिलेटेड हों। ये एक फ्री गिग प्रमोशन का सबसे बढ़िया तरीका है, इससे प्रतिदिन order मिलने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं।

यदि आप चाहें तो अपने youtube channel बनाने के साथ साथ अन्य लोगों के गिग related videos पर भी कमेंट कर सकते हैं। इससे आपको order मिलना जल्दी स्टार्ट हो जाएंगे।

2.   Fiverr Forum: इस फ्रीलांसिंग साइट का एक फोरम भी है जिस पर आप लोगों के साथ communicate हो सकते हैं और कमेंटिंग के द्वारा अपनी fiverr गिग का फ्री प्रमोशन कर सकते हैं।

इस फोरम के लिए ये करना है कि सबसे पहले आपको अपना fiverr account login करना है फिर गूगल में जाकर forum.fiverr.com सर्च करना है। जब आप इसे open करेंगे तो लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप फोरम में अपने fiverr गिग्स वाले एकाउंट से लॉगिन हो जाएंगे।

अब आपको एक बढ़िया सा title देना है और अपनी गिग के बारे में थोड़ा लिखना है और my gig केटेगरी में पोस्ट करना है। ये भी एक बहुत इफेक्टिव तरीका है जिससे आपको आर्डर मिलना स्टार्ट हो जायेंगे।

3.   Quora: ये भी एक बहुत ही बड़ी फोरम साइट है जहाँ पर आप एक्टिव रहकर अपनी गिग का फ्री प्रमोशन कर सकते हैं। यदि आप लोगों को बढ़िया answers प्रोवाइड करेंगे और साथ ही अपनी गिग की लिंक प्रमोट करेंगे तो आपको काफी मात्रा में यहाँ से order मिलने लगेंगे।

4.   Yahoo Answer: यहाँ पर भी quora की तरह ही बहुत से लोग questions पूछते हैं। बस आपको करना ये है कि अपनी गिग से रिलेटेड questions को सर्च करने हैं और उनको एक अच्छा सा जवाब देना है। ध्यान ये रखना है कि कमेंट में अपना गिग URL भी add करना है। बस फिर आपको आर्डर मिलना स्टार्ट हो जाएंगे।

5.   Facebook: ये दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट है जहाँ पर हमेशा बहुत सारे लोग active रहते हैं। यहाँ पर आपको सबसे पहले कुछ ऐसे groups जॉइन करने हैं जो आपकी गिग से रिलेटेड हों और फिर उन ग्रुप्स में अपनी fiverr गिग की link promote कीजिये।

Read Also:

  • यदि Fiverr पर order नहीं मिल रहे तो अपनाइए इस method को
  • Bidvertiser से दस हजार महीने के कैसे कम सकते हैं
  • UC Union से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं

आप चाहें तो buyers को attract करने के लिए जब आप अपनी गिग शेयर करेंगे तब कमेंट में कुछ डिस्काउंट दे सकते हैं। इस तरह से आप फेसबुक पर अपनी fiverr गिग फ्री में प्रमोट करके आर्डर ले सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।

6.   Blog Posting: यदि आप कोई ब्लॉग चला रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा माध्यम है फ्री प्रमोशन के लिए। आप अपने ब्लॉग पर अपनी गिग्स के बारे में लिखकर शेयर कर सकते हैं और अपनी गिग के बारे में अच्छे से बता सकते हैं और साथ ही उसकी लिंक भी add कर सकते हैं।

ब्लॉग पर भी आपको कुछ ऐसा लिखना है जिससे लोग attract हों जैसे कोई बढ़िया डिस्काउंट इत्यादि दे सकते हैं। इस तरह से आपको फ्री प्रमोशन से काफी जल्दी और डेली बेसिस पर orders मिलना चालू हो जाएंगे।

तो ये वो बढ़िया तरीके थे जिनसे हम अपनी fiverr गिग को फ्री में प्रमोट करके आर्डर ले सकते हैं। लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि जो एकाउंट आप फोरम साइट पर प्रमोशन के लिए use करेंगे वो real होना चाहिए, फेक एकाउंट बनाकर प्रमोशन बिल्कुल ना करें नहीं तो एक भी आर्डर मिलना संभव नहीं होगा।

Read Also:

  • Fiverr पर बिना काम किये पैसा कमाना चाहते हैं तो अपनाइए इस सीक्रेट method को
  • इंटरनेट से पैसे कमाने के कौन कौनसे फायदे होते हैं
  • इंटरनेट से पैसे कमाने के सही तरीकों के बारे में जानकारी के लिए इसे पढ़िए

मुझे आशा है, आपको समझ आ गया होगा कि Fiverr गिग को फ्री में कैसे प्रमोट करते हैं और order कैसे लेते हैं, यदि आपके मन में फिर भी कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। यदि आपको ये जानकारी पसंद आई हो शेयर करना ना भूलें, और ऐसी ही बढ़िया बढ़िया methods अपने email address पर फ्री में पाना चाहते हैं तो Bloglon साईट को सब्सक्राइब कर लीजिये।

Share This Content :-
TwitterFacebookWhatsAppGoogle+Pin It

About Surendra Singh

Surendra Singh is Founder and Author of BlogLon. I am Full Time Blogger and having experience of 5 years in Blogging & SEO.

Comments

  1. Deepak sahu says

    14/11/2017 at 8:01 pm

    sir jab aap koi post publish karte ho aur uspar zyada views (visitor) nahi aate to aap khud ko kaise motivate karte ho next post write karne ke liye?

    kyu ki ye jaruri nahi ki hum jo bhi post likhe uspar views aayenge hi aayenge. so mai aapse ye janna chahta hu ki aapke sath aisa hota hai to aap kya karte ho? apne aap ko next post ke liye kaise taiyar karte ho?

    Reply
    • Surendra Singh says

      15/11/2017 at 9:48 am

      Kisi bhi Post par views aayenge ya nahi me iske bare me sochta nahi hu par ha jo article likhne me koshish kar sakte hai vo me pura karta hu. Result kya milega no matter for me. Aur rahi baat Motivation ki to jise result ki chinta na ho vo demotivate ho hi nahi sakta, Mera sidha manna hai ki नेकी कर और दरिया में डाल, क्या फायदा होगा इसके बारे में सोचने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

      Reply
  2. Ankit Kumar says

    21/11/2017 at 8:54 am

    Sir aapne bbut badiya tarika bataya hai. Thanks

    Reply
  3. kunal jadhav says

    28/02/2018 at 7:54 pm

    thodi bahut kar raha hu.. earing..

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Topic Here

Join Also 6,814 Bloggers

Facebook
Twitter
Instagram
Google+
YouTube
Subscriber

Hindi Me Online



Free Subscribe Here

HindiMeOnline

Free Subscribe Kare Aur Apne Email Par Internet Ki Latest Jankari Daily Paye

Copyright ©2019 · Hindi Me Online - All Rights Reserved ·
Contact US | About US | Sitemap | Disclaimer | Privacy Policy