• Home
  • Blogging
    • WordPress
    • Blogger
  • SEO
  • Paise Kamaye
  • Adsense
  • Affiliate Marketing
  • Social Media
  • Web Hosting
  • WordPress Settings

Hindi Me Online

HindiMeOnline | SEO | Make Money Online Ki Jankari Hindi Me

Submit Site To Google Search Console, Step by step Guide (Updated)

12/07/2016 by Surendra Singh 6 Comments

मेरे प्यारे दोस्तों, आज इस tutorial में आपको Submit Site To Google Search Console के बारे में बताएँगे। और मैंने अपनी पिछली पोस्ट में आपको how to create sitemap के बारे में बताया था। ब्लॉगिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसके द्वारा हम अपना पूरा जीवन सुधार सकते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारा पैसा है और साथ ही अपना नाम भी इंटरनेट वर्ल्ड में मशहूर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा जैसे जब आप अपना ब्लॉग बना लेते हैं, यदि आप ब्लॉग या website बनाना नहीं जानते तो यहांँ how to make a blog पर क्लिक करके सीख सकते हैं। उसके बाद एक जरूरी work होता है वो है submit site to google. ताकि आपकी website या ब्लॉग google सर्च इंजन में search हो सके यह step बहुत ही important होता है नए blogs या website के लिए। लेकिन कुछ newbie नहीं जानते how to submit site to google इसलिए आज इस post में आपको इसके बारे में विस्तार से बताऊंगा।

Submit Site To Google Search Console

How to Submit Site To Google Search Console:

जो लोग ब्लॉगिंग वर्ल्ड में नए होते हैं उनमें से कुछ लोग सोचते हैं कि यदि website या ब्लॉग को google में add करने के लिए google को कुछ money pay करना होता है जोकि बिलकुल असत्य है दोस्तों ऐसा कुछ नहीं करना होता है मतलब किसी को भी पैसा देने की जरूरत नहीं होती। यदि आपने कोई नया ब्लॉग या site बनाई है तो आप उसे फ्री में search engine में list करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ काम करने होंगे जिसके द्वारा आप अपने ब्लॉग को google search engine में add करवा सकते हैं।

इस tutorial में हम आपको सिखाएंगे की how to submit sitemap to google. तो आइये शुरू करते हैं लेकिन उससे पहले क्या आप जानते हैं कि sitemap क्या होती है मुझे लगता है की शायद आप इसके बारे में नहीं जानते होंगे तो आइये जानते हैं What is sitemap?

दोस्तों sitemap एक xml फाइल होती है जिसमें आपके ब्लॉग या website के सारे content के url शामिल होते हैं इसी फाइल को search engine read करके site content को crawle करता है। उदाहरण के लिए यदि कोई person search engine पर कुछ search करता है तो search engine सबसे पहले आपकी sitemap file पढ़ेगा यदि उसमें सर्च term मिलते हैं तो वो आपके पोस्ट को उस person के सामने रख देता है इसी नियम को search engine प्रत्येक ब्लॉग्स या website के लिए follow करता है। यदि आपको sitemap के बारे में विस्तार से जानकारी चाहिए तो आप Wikipedia article पढ़ें यहाँ पर आपको sitemap की technical detail के बारे में सीख सकते हैं। दोस्तों इसीलिए sitemap file को search engine में submit करना बहुत जरूरी है। अब आप समझ गए होंगे की sitemap क्या होती है।

इसे भी पढ़ें : How to setup wordpress seo yoast plugin in Hindi

How to Generate Sitemap File ?

वैसे दोस्तों यदि आपकी website या ब्लॉग blogspot या blogger पर बनाया गया है तो आपको इसकी sitemap file generate करने के लिए ऑनलाइन tools की मदद ली जाती है इस समय इंटरनेट पर बहुत सारे sitemap generator उपलब्ध हैं इनका उपयोग करके आप अपने ब्लॉग की sitemap generate कर सकते हैं।
लेकिन यदि आपका ब्लॉग या website WordPress पर बनी है तो आपको ऑनलाइन sitemap generator की जरुरत नहीं पड़ती क्योंकि WordPress ब्लॉग्स के लिए plugin उपलब्ध है जिसके द्वारा आप अपने ब्लॉग की sitemap file generate कर सकते हैं। जैसे Google XML Sitemap plugin या Yoast SEO plugin.

यदि आप  Yoast SEO plugin अपने ब्लॉग के लिए उपयोग कर रहे हैं तो आपको बिल्कुल परेशान होने की जरुरत नहीं क्योंकि इसके द्वारा आप आसानी से अपने ब्लॉग के लिए sitemap create कर सकते हैं। इसमें सबसे अच्छी बात ये होती है कि जब भी आप नयी पोस्ट publish करेंगे तो इस पोस्ट को sitmap file automatically add कर लेगी और sitemap file google को या search engine को इस new update के बारे में inform करेगी। यहाँ आप सीख सकते हैं की How To Create Sitemap ?

आइये अब बात करते हैं submit sitemap to search engines के बारे में लेकिन ध्यान रहे इस tutorial में आपको सिर्फ submit site in google के बारे में बताऊंगा और यदि आप Yahoo, Bing और Yandex के बारे में जानना चाहते है तो इसके लिए प्रत्येक सर्च इंजिन के बारे में आने वाले समय में अलग से  tutorial publish करेंगे। तो आइये अब जानते हैं क़ि अपने ब्लॉग को Google Search Console में कैसे add करें।

Add website to google or Google Search Console :

  1. सबसे पहले अपने Gmail account को login करें।
  2. अब Google Search Console पर जाएँ।
  3. Add Property वाले फील्ड में अपने ब्लॉग का URL भरें।
  4. अब Add Property  बटन पर क्लिक करें।

submit site on google
5. अब आपसे इस ब्लॉग को verify करने को कहेगा।
6. अब Alternate methods पर क्लिक करें।

submit site in google

7.  यहाँ पर आपको चार methods दी जाएँगी जिनमें से किसी एक method को select करना अनिवार्य है। इसलिए HTML tag के सामने रेडियो बटन पर क्लिक करके choose करें।

how to submit site to google
8.  अब आपको एक meta tag मिलेगा जिसके द्वारा आप अपने ब्लॉग को verify कर सकते हैं।

submit site to google meta tag
9. अब इस code को अपनी site या ब्लॉग में <head> के बाद <body> से पहले भरना होगा।
यदि आप wordpress यूजर हैं और आप Yoast SEO plugin उपयोग कर रहे हैं तो webmaster  Tool में जाकर इस code को भर  सकते हैं।

Yoast seo webmaster tool to verify blog
10. अब Search Console में आयें और VERIFY बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपकी वेबसाइट या ब्लॉग वेरीफाई हो जायेगा।

submit sitemap to google verify blog

Congratulation ! अब आपकी wordpress site google search console में successfully add हो चुकी है, लेकिन अभी हमें blog या site की sitemap भी submit करनी होगी। तो चलिए आगे बढ़ते है और जानते है की How to submit sitemap in wordpress blog.

WordPress Blog ki sitemap Google Search Console me kaise submit kare ?

इसके लिए नीचे दिए गए steps को carefully follow kijiye –

Step – 1

Google Search Console Dashboard में जाये और अपने ब्लॉग पर क्लिक करें।

Step – 2

  1. अब आप Search Console में Dashboard पर आने के बाद Crawl मेनू पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद Sitemaps पर क्लिक करें।
  3. अब आप  Add/TEST SITEMAPE पर क्लिक करें।Test your blog sitemap

Step – 3

इस step में हमें अपनी sitemap को Test करना होगा और देखना होगा कही हमारी sitemap में कोई problem तो नहीं है।

 

  1. अब आपको sitemap भरने के लिए कहा जायेगा इसलिए अपने ब्लॉग की Sitemap जैसे यदि आपने Yoast SEO plugin se sitemap banayi hai to post-sitemap.xml  भरें और यदि आपने Google xml sitemap plugin से sitemap बनायीं है तो Sitemap.xml dale.
  2. Test Sitemap पर क्लिक करें।test sitemap

Step – 4

  1. अब आपके सामने एक new page open होगा उसमे View Test result पर क्लिक करे।sitemap view test result
  2. अब आपकी sitemap कोई error तो नहीं है इसकी जानकारी दी जाएगी, यदि कोई error नहीं बताया जाये तो आपकी sitemap बिलकुल सही है। इसलिए Close test पर क्लिक कर दें।check sitemap error

Step – 5

इस step में आप अपनी website या blog की sitemap को submit karenge –

  1. फिर से Add/Test Sitemap पर क्लिक करें।add sitemap
  2. अब अपनी sitemap भरे। ( यदि आपने “Yoast seo plugin plugin” से sitemap बनायीं है तो post- sitemap.xml, page-sitemap.xml, category-sitemap.xml, post_tag-sitemap.xml  प्रत्येक को एक – एक करके submit  करना है।यदि आपने “Google xml sitemap plugin” से sitemap बनायीं है तो केवल एक ही sitemap.xml ही submit करनी होगी।
  3. Submit बटन पर क्लिक करें।submit sitemap

अब आपकी sitemap submit हो चुकी है यदि आपने SEO Yoast वाली sitemap submit की है तो जब आप Refresh the page पर क्लिक करने पर इस प्रकार दिखाई देंगी –

added sitemap

 

यदि आपने Google xml plugin वाली sitemap submit की है तो इस प्रकार दिखाई देगी –

sitemap added by google xml sitemap plugin

 

 

अब आपका ब्लॉग गूगल सर्च इंजन से कनेक्ट हो चुका है। यदि आप index status देखेंगे तो कुछ समय बाद आप देख सकेंगे कि कितने URL submit हुए हैं और कुछ दिनों में आपकी वेबसाइट के URL indexed होने लगेंगे।

submit site to google overviewइसे भी पढ़ें : Blog या Website के लिए Google AdSense Account कैसे बनाए

इस प्रकार आप समझ गए होंगे कि Google Search Console me WordPress blog ki sitemap kaise submit karte hai. मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट newbies के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। आप अपने ब्लॉग को जल्दी index करवाने के लिए SEO से related कौन सी technic उपयोग करते हैं, कृपया मुझे भी comments के माध्यम से बताएं. यदि आपको हमारे Submit Site To Google Search Console tutorial में कुछ confusion है तो जरूर हमसे पूछें में आपको जल्द ही जबाब देने की कोशिश करूँगा।

 

Share This Content :-
TwitterFacebookWhatsAppGoogle+Pin It

About Surendra Singh

Surendra Singh is Founder and Author of BlogLon. I am Full Time Blogger and having experience of 5 years in Blogging & SEO.

Comments

  1. rohaan says

    12/07/2016 at 11:33 pm

    bahut hi ache tarike se bataya haj aapne , bahut badiya post hai

    Reply
  2. Rahul Mali says

    17/08/2016 at 11:29 pm

    Nice bhai..ek dum must post thi

    Reply
  3. Manisha says

    01/03/2018 at 12:55 pm

    Sir mene aapke btaye anusar website add ki lekin phir bhi add nahi ho rahi hai.

    mera blog wordpress par hai or mene hosgator se hosting li hai. mene cpanel me addon domain add nahi kiya kyoki missmisha.in mera primary domain tha. is liye mene sidhe hi wordpress install kar liya tha.

    ab wordpress dashboard me network admin or missmisha.in ke to alag-alag dashboard show hote hai.

    muje kya karna chahiye. or me google search consol me jaise verify karu.

    please help

    Reply
    • Surendra Singh says

      01/03/2018 at 6:58 pm

      Yadi aapne hostgator hosting se domain kharida hai to addon domain add nahi karna padega. Lekin yadi Domain other companies jaise godaddy, namcheap, bigrock etc se buy Kiya hai to aapko addon domain me add karna padega uske baad hi wordpress install Kar sakte hai. Search console me blog Verify karne ke liye post ko read kijiye usme me sab kuchh Bata chuka hu.

      Reply
      • Manisha says

        03/03/2018 at 1:49 am

        Sir jab mene histing khareedi thi tab vaha pucha gaya tha ki aapke pass domain hai ya nahi. tabhi mene vaha par apna domain name daala tha. uski wajah se cpanel me mera main domain primary domain bata raha hai. or jab me apne main domain ko addon me add kar raha hu. to vaha likha aa raha hai. you dont add primary domain name in addon domain list. lekin jab mene apne dusre domain ko addon me add kiya tab vo aashani se add bhi ho gaya or google search consol me bhi add ho gaya. ab muje kya krna chahiye….

        Reply
        • Surendra Singh says

          03/03/2018 at 11:17 am

          Achha yadi aisa kiya hai aapne to kuchh nahi karna hai aapki installation sahi hai.

          Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Topic Here

Join Also 6,814 Bloggers

Facebook
Twitter
Instagram
Google+
YouTube
Subscriber

Hindi Me Online



Free Subscribe Here

HindiMeOnline

Free Subscribe Kare Aur Apne Email Par Internet Ki Latest Jankari Daily Paye

Copyright ©2019 · Hindi Me Online - All Rights Reserved ·
Contact US | About US | Sitemap | Disclaimer | Privacy Policy