• Home
  • Blogging
    • WordPress
    • Blogger
  • SEO
  • Paise Kamaye
  • Adsense
  • Affiliate Marketing
  • Social Media
  • Web Hosting
  • WordPress Settings

Hindi Me Online

HindiMeOnline | SEO | Make Money Online Ki Jankari Hindi Me

WordPress htaccess File Edit Kaise Karte Hai Step by Step Jankari

26/12/2017 by Surendra Singh 5 Comments

WordPress htaccess file एक text file होती है जो प्रत्येक browser request को filter करके Apache server के लिए forward करती है, यह कोई php file नहीं होती है। इस text file के माध्यम से हम कई तरह के rules set करते हैं जिन्हें web server follow करते हुए browser पर web page display करता है। मैंने कुछ new ब्लॉगर को देखा है कि वो htaccess code edit करना नहीं जानते और कुछ लोग तो गलती कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनका ब्लॉग open होना बंद हो जाता है, इसलिए आज में आपको यही जानकारी देने जा रहा हूँ कि wordpress ब्लॉग की default htaccess file को कैसे edit करते हैं।

WordPress htaccess File Edit Kaise Karte Hai

वैसे में आपको इसके बारे में कम्पलीट जानकारी दूँगा जिसमें htaccess file download कैसे करते हैं, htaccess file upload कैसे करते हैं और htaccess file edit कैसे करते हैं ? यदि आप भी कुछ इसी तरह की जानकारी चाहते हैं तो आप सही जानकारी पढ़ रहे हैं, इस file से रिलेटेड में सारी information दे रहा हूँ जिसे आपको अच्छे से read करना होगा तभी आप कुछ सीख सकते हैं।

htaccess file क्या होती है ?

यह एक text based file है जो ब्लॉग configuration के लिए use की जाती है जिससे server read करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देता है इसी file के rules के अनुसार blog को browser पर display कर देता है। कोई भी user या visitor इस server प्रक्रिया को अपनी आँखों से नहीं देख सकता क्योंकि ये सब बहुत fast होता है।

htaccess file के माध्यम से आप अपनी वेबसाइट की functionality और behavior को अपने हिसाब से manage कर सकते हैं। वैसे में आपको बता दूँ कि ये एक hidden file भी होती है जो ब्लॉग installation की directory में मौजूद होती है। यदि आप चाहें तो अपने वेबसाइट content के लिए कोई rules set करना चाहते हों तो इसे content फोल्डर में भी add कर सकते हैं।

Read Also:

  • अपनी वेबसाइट की सही robots.txt file कैसे बनाते हैं SEO boost करने के लिए
  • ब्लॉग में फेसबुक लाइक बॉक्स कैसे लगाते हैं
  • लिमिट login settings करके ब्लॉग को hack होने से कैसे बचाएं

इस file को edit करके नीचे बताये गए behavior (features) को अपने ब्लॉग के लिए set कर सकते हैं –

  • redirect http to https htaccess
  • 301 redirect
  • non www to www redirect htaccess
  • htaccess rewriterule
  • enable gzip compression
  • Blocking IP address or specific and multiple visitors
  • Hot link disabling
  • Disable Fake traffic or referrer traffic
  • Disable bad bots
  • Disable directory listings
  • Preventing access to php files
  • Preventing access to php.ini
  • Password Protection
  • Enable server-side includes

इसके अलावा भी बहुत सारे rules set कर सकते हैं .htaccess file का पूरा नाम Hypertext Access file होता है और यह Apache server की main configuration file होती है। यदि इसे edit करने में कोई गलती होती है तो web पेज load होना बंद हो सकता है।

जब हम अपना blog hosting पर install करते हैं तो wordpress default htaccess file बन जाती है जिसमें कोई specific rules set नहीं होते, इसे edit करके ही हम अपने blog के behavior को change करते हैं।

अब में आपको एक default htaccess file example देकर समझाने की कोशिश करता हूँ कि आखिर ये file सभी blogs पर किस तरह की दिखाई देती है जिसे सिर्फ ब्लॉग owner ही देख सकता है –

# BEGIN WordPress
<IfModule mod_rewrite.c>
RewriteEngine On
RewriteBase /
RewriteRule ^index\.php$ – [L]
RewriteCond %{REQUEST_FILENAME} !-f
RewriteCond %{REQUEST_FILENAME} !-d
RewriteRule . /index.php [L]
</IfModule>
# END WordPress

यदि आपकी installation file में इस तरह की कोई file ना हो तो आप इसे create करके ऊपर दिया गया code डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे .htaccess name से file होनी चाहिए। चलिए सबसे पहले ये जान लेते हैं कि इस file को edit कैसे किया जाता है।

Read Also:

  • स्टाइलिश सब्सक्राइबर बॉक्स अपनी वेबसाइट में कैसे लगाते हैं
  • वेबसाइट के homepage पर पोस्ट के बीच में adsense ads कैसे लगाये जाते हैं
  • बिना plugin के 301 redirection settings कैसे करते हैं

htaccess file edit कैसे करते हैं ?

वैसे तो इसे edit करने के लिए 3 methods होतीं है –

  1. Yoast SEO plugin Tool
  2. cPanel
  3. FTP

में दो ही तरीकों को सबसे आसान मानता हूँ और में भी खुद इन तरीकों को use करता हूँ इसलिए में आपको सिर्फ वही दो methods के द्वारा file edit करने के बारे में बताऊंगा –

  1. Yoast SEO plugin
  2. cPanel

तो सबसे पहले .htaccess file yoast plugin से कैसे edit करते हैं इसके बारे में बता देते हैं उसके बाद cPanel या File manager मेथड के बारे में बताएँगे।

Using Yoast plugin edit htaccess file :

इस plugin का use लगभग सभी ब्लॉगर करते हैं और इसी में एक File editor tools भी दिया गया हैं जिसके द्वारा हम अपनी site की robots.txt और htaccess file edit कर सकते हैं –

स्टेप -1

सबसे पहले अपने WordPress Dashboard को open कर लीजिये।

  1. SEO पर अपना माउस रखिये।
  2. अब Tools पर क्लिक कर दीजिये।Wordpress Yoast SEO Plugin tools

अब आपके सामने एक tools पेज open हो जायेगा जिसमें File editor पर क्लिक कर दीजिये।Tools - Yoast SEO

स्टेप -2

  1. अब ऊपर से नीचे की तरफ आइये जहाँ आपको .htaccess file नजर आएगी, उस बॉक्स में आप जो edit करना चाहते हैं वो कर सकते हैं।
  2. Save changes बटन पर क्लिक करके जो edit किया है उसे सेव कर दीजिये।htaccess file edit

इस तरह से आप इस file में कुछ भी edit कर सकते हैं, ये तरीका सबसे ज्यादा use किया जाता है। लेकिन कभी कभी कुछ गलतियाँ हो जातीं हैं जिनकी वजह से हम अपना WP Dashboard login भी नहीं कर पाते तब ऐसी परिस्थिति में हमें दूसरी method का उपयोग करना होता है, मतलब cPanel को login करके इस file को edit करना पड़ता है। इसलिए चलिए इस तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

Using cPanel edit htaccess file :

आज के समय में लगभग सभी hosting companies cPanel access provide करतीं हैं जहाँ से हम अपने ब्लॉग की सारी files को edit कर सकते हैं, तो चलिए htaccess file को इस तरीके से edit करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप्स को follow कीजिये –

स्टेप -1

  • सबसे पहले अपने hosting के cPanel को login कर लीजिये।
  • File Manager पर क्लिक कर दीजिये।cPanel File manager

स्टेप -2

अब यदि आप पहली बार इस file को edit करेंगे तो ये file आपको दिखाई नहीं देगी मतलब hidden होगी तो इसको show करने के लिए हम एक छोटी सी settings करते हैं।

  1. ऊपर लेफ्ट corner में settings पर क्लिक कीजिये।
  2. Show Hidden Files (dotfiles) को क्लिक करके select कर लीजिये।
  3. अब Save पर क्लिक कर दीजिये।show hidden files

अब आपको htaccess file आपके database में नजर आने लगेगी, अब हमें इसे edit करना है।

स्टेप -3

  1. public_html पर क्लिक कीजिये।
  2. htaccess file को क्लिक करके select कर लीजिये।
  3. अब Edit पर क्लिक कर दीजिये।edit htaccess file using file manager

अब आपके सामने एक new पेज open हो जायेगा जिसमें आप अपनी file को edit करके सेव कर सकते हैं।

स्टेप -4

  1. जो code डालना है उसे डाल दीजिये या edit कर दीजिये।
  2. Save changes बटन पर क्लिक करके सेव कर दीजिये।edit and save htaccess file

तो इस तरह से आप file manager के द्वारा अपनी file edit कर सकते हैं, ये तरीका मोस्टली तब use किया जाता है जब आप अपने wordpress dashboard में login नहीं कर पा रहे हों। तो चलिए अब में आपको बताता हूँ कि इस file को download और upload कैसे किया जाता है।

htaccess file को download और upload कैसे करते हैं ?

यदि आप अपनी इस file का backup download करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये –

cPanel login करके File manager open कर लीजिये।

  1. public_html पर क्लिक कीजिये।
  2. htaccess file को क्लिक करके select कीजिये।
  3. अब download पर क्लिक कर दीजिये।Download htaccess file backup

इसके बाद आपकी file download हो जाएगी जिसे आप उस file के backup के रूप में अपने कंप्यूटर में सेव करके रख सकते हैं।

यदि आपको htaccess file अपने database में upload करनी है तो same ऊपर की तरह ही करना है और download की जगह upload पर क्लिक करना है और अपनी file कंप्यूटर में से select करके upload कर देना है।Upload htaccess file backup

Read Also:

  • WordPress site के 404 not found errors कैसे ठीक करते हैं
  • Customize की हुयी थीम का कम्पलीट backup कैसे download करते हैं
  • WordPress site में बिना plugin के code बॉक्स कैसे लगाते हैं

तो इस तरह से आप अपनी htaccess file को edit, download और upload कर सकते हैं, उम्मीद है आपको ये htaccess tutorial पसंद आया होगा, यदि आपका इससे संबधित कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर कर देना जिससे उन्हें भी इसके बारे में पता चल सके।

Share This Content :-
TwitterFacebookWhatsAppGoogle+Pin It

About Surendra Singh

Surendra Singh is Founder and Author of BlogLon. I am Full Time Blogger and having experience of 5 years in Blogging & SEO.

Comments

  1. Dev says

    28/12/2017 at 11:25 am

    sir mujhe aap se kuch question puchna hai..
    REvenuehits ad hinglish language ko support karta hai.
    Infolinks, chitika , Media.net hinglish blogger ko support karta hai ke nahi

    Reply
    • Surendra Singh says

      28/12/2017 at 12:23 pm

      Is bare me me abhi koi jawab nahi de sakta, kyonki Maine inhe use nahi Kiya hai. Adsense is evergreen.

      Reply
  2. rohaan says

    28/12/2017 at 5:20 pm

    Bahut hi achhi jaankari hai agar aap wp use karte hai to .htaccess file ke bare me janna jaruri hai.

    Reply
  3. sudarsan panda says

    20/01/2018 at 10:47 pm

    .htaccess file ke bare me apne bahut hi badhiya jankari diya hai.

    Reply
  4. Southmelearn says

    25/11/2018 at 9:07 pm

    Bro.. aap post ke nichey social share plugin ke dwara karte hain ya html ke dwara

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Topic Here

Join Also 6,814 Bloggers

Facebook
Twitter
Instagram
Google+
YouTube
Subscriber

Hindi Me Online



Free Subscribe Here

HindiMeOnline

Free Subscribe Kare Aur Apne Email Par Internet Ki Latest Jankari Daily Paye

Copyright ©2019 · Hindi Me Online - All Rights Reserved ·
Contact US | About US | Sitemap | Disclaimer | Privacy Policy